पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?
पवन सिंह के बारे में ताजा जानकारी यह है कि वे अभी प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज नहीं जॉइन कर रहे हैं, इस बारे में कई दिनों से चर्चा चल रही थी। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है, लेकिन पार्टी के साथ उनकी बातचीत अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी पार्टी या सीट का ऐलान नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, वे शाहाबाद के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। BJP के साथ उनकी बातचीत में सीटों की मांग को लेकर गतिरोध बना हुआ है। पवन सिंह ने खुद के लिए आरा की सीट मांगी थी, लेकिन BJP इसके लिए तैयार नहीं हुई। बड़हरा सीट पर भी बात हुई, लेकिन वहां राजपूतों में टिकट को लेकर घमासान के कारण अनुकूल परिणाम नहीं दिख रहा है .
चर्चित सीटें और उम्मीदवार:
- बड़हरा सीट: यहां BJP से राघवेंद्र प्रताप सिंह का टिकट कट गया है, और अजय सिंह तथा सूर्यभान सिंह दावेदारी कर रहे हैं। RJD से सरोज यादव, मौर्या होटल वाले बी डी सिंह, बालू वाले पुंज सिंह की बेटी और सुरेंद्र सिंह की पत्नी आशा सिंह भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।आरा सीट: पवन सिंह ने खुद के लिए इस सीट की मांग की थी, लेकिन BJP इसके लिए तैयार नहीं हुई।
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही अपनी सीट का ऐलान करेंगी। ज्योति सिंह डेहरी और काराकाट दोनों सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना है .
Leave a comment