Home बिहार स्वस्थ और सफल जीवन में योग का बड़ा योगदान है : हीरो राजन कुमार
बिहारमनोरंजनराज्य

स्वस्थ और सफल जीवन में योग का बड़ा योगदान है : हीरो राजन कुमार

Share
Share

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसबीआई मुंगेर के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा एवं स्टॉफ के साथ हीरो राजन कुमार ने योगा सेशन किया

मुंगेर (बिहार) : पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग नगरी मुंगेर पुत्र हीरो राजन कुमार भी योग को अपने जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और अपनी सभी उपलब्धियों में योग के योगदान का वर्णन करते हैं।

इस वर्ष इस खास दिन में एसबीआई मुंगेर के रेजिनल ऑफिस सफियाबाद में रीजनल मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा एवं मुंगेर के अलग – अलग ब्रांच के स्टाफ के साथ हीरो राजन कुमार ने योगा सेशन किया।जो उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। कई बैंकर के साथ विश्व योग दिवस पर योगा करना अपने आप मे नई ऊर्जा का संचार करना और मन मस्तिष्क की शांति प्राप्त करना जैसा एहसास रहा।

संतोष कुमार सिन्हा ने प्रतिदिन की जिंदगी में योग की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि बैंकर अक्सर बहुत तनाव भरा जीवन गुजारते हैं। उन्हें कई प्रकार की बीमारियां भी हो जाती है। योग से अपना तनाव कम करके स्वस्थ रहा जा सकता है।

चार्ली चैपलिन 2 के रूप में राजन कुमार ने 5 हजार से ज्यादा लाइव शोज़ किए हैं। लगातार कई घन्टे तक शो परफॉर्म करना आसान नहीं होता। इसके लिए शरीर के साथ साथ मन मस्तिष्क का सेहतमंद रहना और फोकस जरूरी होता है। हीरो राजन कुमार कहते हैं “मुंगेर में स्थित बिहार स्कूल ऑफ योगा की वजह से यह सब सम्भव हो पाया है। योग गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती महाराज ने मुझे सीसी 2 की उपाधि दी। मैं उन्हें नमन करता हूं।तब से मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार्ली चैप्लिन द्वितीय के लाइव शो के माध्यम से लोगों को हँसाता आ रहा हूं।अब तक 5 हजार से ज्यादा लाईव शो करके गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज करवाया है। मेरे स्वस्थ जीवन में योग का बड़ा योगदान है, जो आपको जीवन जीने की कला सिखाता है। 11वाँ विश्व योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। भारत ने विश्व को योग से नवाजा है।आज की दौड़ती भागती जिंदगी में हम योग को अनदेखा नहीं कर सकते, इसलिए जितनी जल्दी हो आप जीवन में योग करना शुरू कर दें।”

योगगुरु पदम् विभूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अपने आप को योग से जोड़ कर राजन कुमार फिल्मी दुनिया मे अपना परचम लहरा रहे है।

गौरतलब है कि फ़िल्म, टीवी, थिएटर से लेकर राजन कुमार रेडियो से भी जुड़े रहे हैं। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार के फैन्स और फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...