Home झारखण्ड उपायुक्त ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की शीघ्र मरम्मत करने का दिया निर्देश
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की शीघ्र मरम्मत करने का दिया निर्देश

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर आज पथ निर्माण विभाग तथा रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिट्टी भराई के बाद रिटर्न वॉल (आर.ई. वॉल) बनाना आवश्यक है। आर.ई. वॉल से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक है।

उपायुक्त ने रेलवे को अपनी तकनीक से आर.ई. वॉल का शीघ्र निर्माण करने तथा उसके बाद पथ निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत पूरी करने का निर्देश दिया।

मरम्मत अवधि में यातायात प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद बरमसिया रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित लगाने तथा सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेड लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथलेश प्रसाद, अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर तथा रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश,चतरा के जंगलों में गिरा विमान।

​चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक बेहद दुःखद और बड़ी...

झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।

धनबाद । सोशल मीडिया पर धनबाद नगर निगम चुनाव के दिन का...

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...