Home क्राईम 15 लाख की लूटपाट का पूर्व फौजी का ड्रामा
क्राईमपंजाबराज्य

15 लाख की लूटपाट का पूर्व फौजी का ड्रामा

Share
Share

पिस्तौल की नोक पर जहरीली चीज पिलाने का किया था ड्रामा

अस्पताल में मरीज बनकर दाखिल हुआ पूर्व फौजी

गिरफ्तारी के बाद पूर्व फौजी ने किया अपनी गलती का पछतावा

आखिर क्यों पूर्व फौजी ने रचा यह झूठा ड्रामा

बठिंडा (पंजाब ) : हारे हुए जुए के पैसे को चुकाने के लिए पूर्व फौजी ने 15 लाख रुपए की लूट की वारदात का रचा हुआ ड्रामा ,जिसमें पूर्व फौजी पहले बठिंडा सरकारी अस्पताल में दाखिल होकर पुलिस को सूचना देता है। उसके साथ बैंक में से निकलवाए गए 15 लख रुपए की पिस्टल की नोक पर हुई है और उसको जहरीली चीज भी पिलाई गई है।

इस पूर्व फौजी की पहचान अवतार सिंह वासी कोटली खुर्द के तौर पर हुई है जो कि बीती 30 अप्रैल को रिटायर होकर अपने गांव वापस पहुंचा था।

पुलिस ने इससे पहला मुकदमा दर्ज किया और फिर उसके बाद जांच शुरू कर दी।

अपने बयानों में पूर्व फौजी अवतार सिंह ने लिखवाया की जब वह बैंक मोड़ मंडी में से पैसे निकलवाने के लिए जा रहा था तो कोर्ट समीर में रोड पर एक ऑटो कार सवार लड़का और लड़की ने उसका पीछा किया और पिस्तौल की नोक पर गहरी भागी टी पॉइंट पर पहुंचे तो उसे 15 लख रुपए का बैग और मोबाइल फोन छीन लिया।

जांच के दौरान जब बैंक में से संबंधित थाना मोड़ पुलिस के द्वारा जांच की गई तो पता लगा कि पूर्व फौजी के खाते में तो सिर्फ जमा ₹3 ही है और ना ही कोई पैसा निकलवाया गया है जिसके आधार पर पुलिस को शक हुआ और जांच के दौरान पता लगा कि पूर्व फौजी जुआ खेलने का आदी है जो कि एक करोड रुपए के नजदीक जुए में हार चुका है और फौज में से मिलने वाली रिटायरमेंट रकम को भी हार चुका था। जिसको परिवार से छिपाने के लिए पूर्व फौजी अवतार सिंह ने यह ड्रामा रचा था।

फिलहाल पुलिस के द्वारा पूर्व फौजी अवतार सिंह को गिरफ्तार करके बनती कार्रवाई की जा रही है और दूसरी और पूर्व फौजी ने इस संबंधी अपना पछतावा जाहिर किया है।

रिपोर्ट : हरमिंदर सिंह अविनाश (बठिंडा, पंजाब)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...