Home झारखण्ड उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

Share
Share

अस्पताल स्ट्रक्चर में होंगे कई बदलाव, मैन पावर की कमी होगी दूर

पेशेंट एवं उनके अटेंडेंट को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु किए जाएंगे कई सकारात्मक बदलाव

ऑर्थो ओटी, अल्ट्रा साउंड, एक्सरे समेत कई जांच की सुविधा होगी उपलब्ध- उपायुक्त

धनबाद : शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा जिला के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी ओपीडी, एनआईसीयू, सभी वार्ड, एमटीसी सेंटर, लैब, दवा काउंटर, स्टोर रूम, आईसीटीसी कक्ष, ब्लड स्टोरेज कक्ष, वेटिंग एरिया, किचन एरिया, लॉन्ड्री एरिया, रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न कक्ष, कार्यालय एवं वार्डो का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि डॉक्टर एवं कर्मियों के बैठने की जो व्यवस्था है उसे दुरुस्त किया जाएगा। साथ हीं आम जनों की सुविधा को लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण बाहर करने का प्रस्ताव है ताकि अस्पताल के अंदर होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पेशेंट के साथ आने वाले अटेंडेंट को बैठने की व्यवस्था सदर अस्पताल में काफी कम है, जिसे खाली जगह पर शेड का निर्माण करा कर अच्छी व्यवस्था की जाएगी जहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से भी हमें मदद मिल रही है अस्पताल को फिलहाल तीन एक्सरे मशीन भेजी गई है। जिसके लिए एक्सरे रूम बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जल्द ही अल्ट्रासाउंड, एक्सरे एवं सभी तरह के जांच सदर अस्पताल में उपलब्ध होगी इस दिशा में कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आई एवं ऑर्थो की ओटी भी जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सदर परिसर के बाहर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था नहीं होने के कारण गाड़ियां अस्पताल के आसपास लगी रहती है, जिससे भीड़ भाड़ की समस्या उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए एप्रोच सड़क के दोनों और पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिसके एक ओर बाइक पार्किंग एवं एक ओर कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। एंबुलेंस एवं इमरजेंसी गाड़ियों को छोड़कर कोई भी गाड़ियां बैरिकेड के अंदर नहीं आएगी।

सदर अस्पताल में इंटीग्रेटेड मॉड्यूलर किचन के निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मॉड्यूलर किचन और उत्तम खान की व्यवस्था सदर अस्पताल में की जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से मरीजों के खान-पान की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो जाएगा। इसके बाद पेशेंट के साथ आने वाले अटेंडेंट की खाने की भी सुविधा का ख्याल रखते हुए कैंटीन का भी निर्माण का प्रस्ताव लाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि सुविधाओं की कमी की वजह से डॉक्टर अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को उत्तम सेवाएं नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। डॉक्टर से भी अपील होगी की सुविधा उपलब्ध होने के बाद अपनी एनर्जी एवं टैलेंट धनबाद के आम जनों के लिए दें, ताकि एक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हम सदर अस्पताल में नागरिकों को मुहैया करा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिला में एक सरकारी अस्पताल ऐसा होना चाहिए कि जिस पर केवल जिलावासी ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के लोग भी भरोसा कर सके। इसी दिशा में सदर अस्पताल को तैयार किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित सभी पदाधिकारी को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने ट्रॉली मैन का नाम एवं नंबर लिखने, सभी तरह के सूचना से संबंधित बोर्ड लगाने, सभी टेस्ट का नाम बोर्ड पर लगाने, स्टोर रूम में अस्थाई रैक बनाने, बाउंड्री वॉल का कार्य करने, लिफ्ट के मरम्मती करने, नर्सिंग स्टेशन बनाने समेत विभिन्न सिविल वर्क एवं अन्य कार्य हेतु उपायुक्त ने संबंधित सभी पदाधिकारी को सामान की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन, सदर उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव प्रसाद, डीपीएम नीरज यादव, डीएमएफटी की टीम समेत कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...