Home झारखण्ड भारतीय युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश में करेगी सदस्यता और संगठनात्मक चुनाव का आयोजन
झारखण्डराज्य

भारतीय युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश में करेगी सदस्यता और संगठनात्मक चुनाव का आयोजन

Share
Share

धनबाद । भारतीय युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश में ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य – स्तर पर सदस्यता और संगठनात्मक चुनाव का आयोजन करेगी।यह जानकारी सोमवार को बाघमारा विधानसभा के लोयाबाद में प्रेस कांफ्रेस कर युवा कांग्रेस के जिला को ऑर्डिनेटर हसन जैदी ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस में पहले ही पार्टी के आंतरिक चुनाव का एक दौर आयोजित हो चुका है। देश में किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने आंतरिक पार्टी चुनाव का आयोजन नहीं किया जाता है। यह भारतीय युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक कदम है।धनबाद जिला महासचिव राम- रहीम ने कहा कि पार्टी में नेताओं को नामांकित करने के बजाय चुनाव प्रक्रिया से पद में लाना देश के युवा को एक बेहतर नेता बनने का मौका मिलता है।
युवा कॉन्ग्रेस के बाघमारा विधनसभा अध्यक्ष विशाल महतो ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा धनबाद जिला सदस्य बनाएगा और जादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने का काम करेंगे।चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए संगठन के निवेदन पर युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने जोनल व राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर की टीम नियुक्त की है। युवा कांग्रेस का नामांकन अभियान 27 जून से तीन जुलाई तक चलेगा। वहीं
सदस्यता प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी।संबंधित तिथियां तथा विवरण www.ycea.in पर प्रकाशित किये जाएंगे। इस चुनाव में भाग लेने के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है।मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आदित्य आनंद, एस पी महतो, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष विकाश सिंह, सुभम दास, सोनू महतो, गणेश महतो, रूपेश रवानी, विवेक महतो, सुमित महतो, घलटू महतो,उत्तम सिंह आदि उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...