Home देश ‘विंग्स टू आवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ नामक पुस्तकों के दूसरे खंड का औपचारिक विमोचन
देशदिल्लीराज्य

‘विंग्स टू आवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ नामक पुस्तकों के दूसरे खंड का औपचारिक विमोचन

Share
Share

प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति को भेंट की गईं

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ मिलकर सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ‘विंग्स टू अवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ नामक दोनों पुस्तकों के दूसरे खंड की प्रथम प्रतियां भेंट कीं। इस अवसर पर प्रकाशन विभाग निदेशालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रकाशन विभाग निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘विंग्स टू आवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ के दूसरे खंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए चुनिंदा भाषणों का संग्रह है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इन पुस्तकों का औपचारिक विमोचन किया।
पुस्तक के दूसरे खंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 51 चयनित भाषण शामिल हैं, जिन्हें 11 हिस्सों: राष्ट्र के नाम संबोधन, शिक्षा के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा, कर्मयोगियों को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा, सशस्त्र बल – हमारा राष्ट्रीय गौरव, नागरिक सशक्तीकरण में शासन की भूमिका, उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता, वैश्विक संबंधों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, हमारी सांस्कृतिक विरासत का जश्न, कृषि में नवाचार: भारत के विकास को गति, स्वयं और प्रकृति का एकीकरण, और महिला सशक्तीकरण: बाधाओं से मुक्ति में वर्गीकृत किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक.

निजी स्कूलों को देंगे वार्षिक शुल्क का विस्तृत विवरण। अभिभावक क्वार्टरली दे...

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...