Home राज्य अकबरपुर इंटर कालेज प्रबंध समिति और अकबरपुर नगर पंचायत प्रशासन आए आमने सामने
राज्यउत्तर प्रदेश

अकबरपुर इंटर कालेज प्रबंध समिति और अकबरपुर नगर पंचायत प्रशासन आए आमने सामने

Share
Share

कानपुर देहात (यूपी) ।जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने अकबरपुर नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है और जिला प्रशासन से शिकायत की है। अकबरपुर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ विवेक द्विवेदी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से अकबरपुर नगर पंचायत प्रशासन पर इंटर कॉलेज के साइकिल स्टैण्ड की बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाया है। यही नहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इंटर कॉलेज के साइकिल स्टैण्ड की जगह पर चिल्ड्रेन पार्क का नाम अंकित करा देने का भी आरोप लगाया है। वहीं अकबरपुर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने अकबरपुर इंटर कालेज के आरोपों को खारिज करते हुए इंटर कॉलेज प्रबंध समिति पर ही गंभीर आरोप लगाए है।

अकबरपुर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ विवेक द्विवेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अकबरपुर इंटर कॉलेज जनपद का बेहतर शिक्षण संस्थान है। जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के ही आस पास के क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। विद्यालय के साइकिल स्टैण्ड पर कब्जा करने की नियत से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कार्य किया गया। जिसको लेकर के जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।

वहीं अकबरपुर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार ने अकबरपुर इंटर कालेज प्रबंध समिति के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नगर पंचायत ने पूर्व में ही इंटर कॉलेज प्रबंध समिति को नोटिस दे दिया था। उन्होंने इंटर कॉलेज प्रबंध समिति पर अवैध रूप से ऊसर बंजर और मंदिर की जमीन पर साइकिल स्टैण्ड चलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनका कोई मालिकाना हक है तो दस्तावेज प्रस्तुत करे।
वही साइकिल स्टैण्ड की जमीन बालिका इंटर कालेज की होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां बालिका कालेज के नाम पर दर्ज है बात सही है। उन्होंने पूर्व में अपनी जमीन बेच दी है और जो उनका हिस्सा था वो पार्क के रूप में छोड़ा हुआ है।

रिपोर्ट – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात,यूपी)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...