Home झारखण्ड सात सूत्री मांग को लेकर हाड़ी जाति विकास मंच ने रणधीर वर्मा चौक पर किया धरना प्रदर्शन
झारखण्डराज्य

सात सूत्री मांग को लेकर हाड़ी जाति विकास मंच ने रणधीर वर्मा चौक पर किया धरना प्रदर्शन

Share
Share

धनबाद । हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद जिला द्वारा मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी और संचालन जिला सचिव बच्चन हाड़ी ने की ।धरना में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी कुमार हरि उपस्थित हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने कहा कि हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में आज एक साथ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, हमारा समाज लंबे समय से आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उपेक्षा का शिकार रहा है । उन्होंने यह बताया कि इससे पूर्व भी 25 जनवरी 2025 को सात सूत्री मांगों को लेकर हाड़ी जाति विकास मंच प्रदेश कमिटी के नेतृत्व में झारखंड सरकार को मांगपत्र सौंप कर ध्यान आकृष्ट कराया गया था । लेकिन सरकार द्वारा इस मांगपत्र पर अब तक विचाराधीन रखा गया। अगर फिर भी सरकार इस पर निर्णय नहीं लेती है तो हमारा समाज एवं प्रदेश कमिटी के साथ रांची मुख्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रतिनिधियों द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन में कालो हाड़ी, सुनील हाड़ी, बच्चन हाड़ी, सुभाष हाड़ी,मन्नू प्रसाद हाड़ी,संजय हाड़ी,प्रदीप हाड़ी,बबलू हाड़ी,राजू हरि,मोहन हाड़ी, प्रकाश हाड़ी,अभिजीत हाड़ी,राजेंद्र हाड़ी,सोनू हाड़ी,दीनदयाल हाड़ी,लखन हाड़ी,अनु हाड़ी, प्रकाश हाड़ी,मीनाक्षी रानी गुड़िया,अंजनी देवी,राधा देवी, सुनैना देवी सहित 10 प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में महिला ,पुरुष एवं युवा शामिल थे।

मंच की प्रमुख मांगे निम्न हैं –

  1. झारखंड के सभी अनुसूचित जाति और जनजाति के भूमिहीन परिवारों को प्रखण्ड स्तर से खास जमीन में से 5-5 डिसमिल जमीन दान स्वरूप आवास के लिए दी जाए।
  2. अनुसूचित जाति सूची में हाड़ी जाति के साथ संयुक्त रूप से मेहतर और भंगी जाति को हटाकर केवल हाड़ी जाति को अलग से दर्ज किया जाए।
  3. अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की सिफारिश का पालन किया जाए।
  4. हाड़ी जाति के किसी एक व्यक्ति को झारखंड विधानसभा की उपरोक्त समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।
  5. झारखंड राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए।
  6. हाड़ी समाज के युवाओं को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र सरल प्रक्रिया में उपलब्ध कराया जाए जिससे वह उच्च शिक्षा से वंचित न हो।
  7. हाड़ी समाज के विकास हेतु धनबाद में एक कार्यालय की स्थापना की जाए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...