Home उत्तर प्रदेश पत्नी से मिलने आये प्रेमी को पकड़कर मंदिर में करवाई शादी
उत्तर प्रदेशराज्य

पत्नी से मिलने आये प्रेमी को पकड़कर मंदिर में करवाई शादी

Share
Share

प्रेमी से विवाह के बाद पति के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

कानपुर देहात (यूपी) । प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारने वाली कातिल दुल्हनों के कई मामले सामने आ रहे हैं। रसूलाबाद थाना के भीतरगांव निवासी महिला से मिलने आए प्रेमी को पति ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। पति ने संभ्रांत लोगाें व पुलिस की मौजूदगी में एक मंदिर में पत्नी की शादी प्रेमी से करवा दी। इसके बाद पत्नी ने भी पति के साथ कोई संबंध न रखने का समझौता नामा लिखकर पति को सौंप दिया।
मुस्कान, सोनम और औरैया की प्रगति के अपने प्रेमियों संग मिलकर अनौखे ढंग से प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार देने से पुरुष वर्ग में डर व्याप्त है। कहीं न कहीं इसका असर भी देखने को मिलने लगा है। भग्गा निवादा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान जयचंद व प्रतिनिधि मोनी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा भीतरगांव निवासी योगेश तिवारी का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व सांधी थाना बिल्हौर कानपुर नगर निवासी सोनी द्विवेदी के साथ हुआ था। उसके एक पुत्र भी है। शादी के बाद महिला के संबंध कन्नौज के ठठिया थाना के बेहटा निवासी विकास द्विवेदी से बन गए। वह कई बार महिला से मिलने के लिए गांव आता रहा। इन स्थितियों के चलते योगेश तिवारी के पिता राम अवतार व माता यहां से गांव छोड़कर रनियां में रहने लगे। अभी कुछ दिन पहले सोनी अपने घर से काफी सामान लेकर मायके गई थी। सोमवार को वहीं से अपने प्रेमी के साथ ससुराल लौटी थी। महिला के पति ने उसको प्रेमी को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह भाग निकला। बाद में ग्रामीणों की मदद से प्रेमी को पकड़ा गया। इसके बाद पति ने पुलिस व कुछ संभ्रांत लोगों के सामने मंदिर में पत्नी की प्रेमी से शादी करवाई। दूसरी शादी करने के बाद सोनी ने पति को समझौता नामा लिखकर दिया कि अब उसके योगेश तिवारी से संबंध नहीं है। उसने अपना पति पत्नी का नाता तोड़ लिया है। अब योगेश चाहे तो वह भी दूसरी शादी कर सकता है। इसके बाद योगेश ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। वर्तमान में चले इस ट्रेंड के काफी चर्चे हैं। दोनों की मंदिर में शादी करवाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रसूलाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी।

रिपोर्ट – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात,यूपी)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...