Home झारखण्ड मायानगरी में दस्तक देता एक और झारखंड का माटी पुत्र निर्देशक हेमंत कुमार
झारखण्डमनोरंजनराज्य

मायानगरी में दस्तक देता एक और झारखंड का माटी पुत्र निर्देशक हेमंत कुमार

Share
Share

हजारीबाग । झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिला क्षेत्र बिशनुगढ़ प्रखंड के रहने वाले हेमन्त कुमार फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अग्रसर हैं।क्षेत्रीय सिनेमा हो,अथवा बॉलीवुड इनके कदम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।जीवन में स्वयं को एक सफल निर्देशक के रूप में स्थापित करना ही इनका लक्ष्य हैं।वर्तमान में कई भोजपुरी एवं हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।वहीं इनके निर्देशन में अभी के समय में कई बॉलीवुड फ़िल्मों का निर्माण होने जा रहा है।
इन्होंने अपने 7 से 8 साल के करियर में कई क्षेत्रीय फ़िल्मों में काम किया।
जिनमें से “सच्चा प्यार”, हेलो हसबैंड ” घात अपघात ” प्रमुख हैं।
अब इनकी बॉलीवुड फ़िल्म ” होगा क्या अब ” बनकर तैयार है। जिनमें कई लोकप्रिय चेहरे नज़र आनेवाले हैं। ये फ़िल्म चार भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी ।जो हिंदी, भोजपुरी, तेलगू तथा छत्तीसगढ़ी में होगी।प्रशंसकों को उम्मीद हैं कि हेमंत झारखंड का नाम रोशन करें एवं वे एक सफल निर्देशक साबित हो।इन्हें अपने राज्य से बहुत प्यार है।ख़ास तौर पर अपनी भाषा,संस्कृति,यहाँ के लोग और ख़ान- पान इत्यादि।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...