Home झारखण्ड बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विवेक हजारी को सौंपी ज़िम्मेदारी
झारखण्डराज्य

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विवेक हजारी को सौंपी ज़िम्मेदारी

Share
Share

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि बनाये गये


धनबाद (झारखंड) : बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने क्षेत्र में खेल एवं युवा गतिविधियों को मजबूती देने और उसे दिशा देने के उद्देश्य से कतरास बाजार स्थित तिलाटांड निवासी विवेक हजारी को खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है।
यह मनोनयन 28 जून 2025 को जारी पत्रांक JH/43/2025/308 के माध्यम से किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा प्रमुख समाचार पत्रों को भेज दी गई है।
इस नियुक्ति के बाद विवेक हजारी अब बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खेल और युवा विकास से जुड़ी योजनाओं, बैठकों, विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। उन्हें यह ज़िम्मेदारी उनके सामाजिक सक्रियता, खेलों के प्रति लगाव, युवाओं के साथ मजबूत संवाद और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए दी गई है।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने पत्र में अपेक्षा व्यक्त की है कि विवेक हजारी अपने अनुभव, निष्ठा और कार्यशैली से क्षेत्र में खेलों को नई ऊँचाई देंगे और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह नियुक्ति बाघमारा क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय खेल संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...