Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में स्टीयरिंग सह मोनिटरिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्टीयरिंग सह मोनिटरिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न

Share
Share

धनबाद । शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मोनिटरिंग कमिटि की बैठक समाहरणालय सभागार में की गई।बैठक के दौरान पीएम पोषण योजना अंतर्गत शत प्रतिशत विद्यालय में पौधा लगाने, विद्यालय द्वारा विभागीय नंबर पर भेजे जा रहे एमडीएम का एसएमएस, विद्यालय में कार्यरत रसोईया को प्रशिक्षण देने, कुकिंग कॉस्ट मद की मांग, फल अंडा मद में राशि अंतरण एवं माह अप्रैल एवं मई 2025 के लिए विद्यालय में कार्यरत रसोईया का मानदेय भुगतान हेतु प्रखंड स्तर से मांग पत्र की समीक्षा की गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने बताया कि पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के लक्ष्य के अनुरूप सभी विद्यालयों में पौधे लगा दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों में पुनः सर्वे कराया जाए कि और कितना पौधा लगाया जा सकता है। उसके अनुरूप जिला स्तर से अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे प्रखंड को उपलब्ध कराए जाएंगे। वहां से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्कूल में पौधे लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही शिक्षकों के शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के जमीन हस्तांतरण से संबंधित मामलों से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने इस मामले में टीम बनाकर अंचल स्तर से इसकी जांच कर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ हीं एमडीएम हेतु रसोइयों को प्रशिक्षण देने हेतु सभी प्रखंड स्तरीय शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा स्कूलों में बने जलमिनर की आदतन स्थिति की रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया।उपायुक्त ने कहा कि खराब पड़े जल मीनारों की रिपोर्ट बनाकर संबंधित एजेंसी को मरमती हेतु पत्राचार करें एवं मरमती नहीं करने पर शोकॉज करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, समेत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...