Home झारखण्ड प्रमुख स्थानों पर सरकारी संरचनाओं को बाउंड्री बनाकर सुरक्षित करने का निर्देश
झारखण्डराज्य

प्रमुख स्थानों पर सरकारी संरचनाओं को बाउंड्री बनाकर सुरक्षित करने का निर्देश

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शनिवार को जिले के प्रमुख स्थानों पर स्थित महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों पर कब्जा को लेकर बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने अपने अंचल में सरकारी अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, सरकारी कार्यालय सहित अन्य सरकारी संरचना, जिसमें बाउंड्री वॉल नहीं है, के चारों ओर बाउंड्री बनाकर उसे सुरक्षित करने का निर्देश दिया।

साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर स्थित सरकारी भूमि की सूची बनाने और उसे भी बाउंड्री वॉल बनाकर सुरक्षित करने का निर्देश अंचल अधिकारियों को दिया।

बैठक में उपायुक्त ने राजकीय पॉलिटेक्निक अंतर्गत भूमि चिह्नितकरण, स्थानांतरण एवं अतिक्रमण, आरएस मोड़ कॉलेज गोविंदपुर में बाउंड्री वॉल बनाने, अतिक्रमण एवं भू-अर्जन, बीआईटी सिंदरी कॉलेज की खाली भूमि की विवरणी एवं उपयोगिता, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के समीप गैर आबाद खाते की भूमि सहित अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा की।

इसके अलावा उपायुक्त ने धनबाद में साइंस सेंटर का निर्माण, स्टील गेट के पास सड़क चौड़ीकरण, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बाउंड्री वॉल का निर्माण, पंपू तालाब का जर्णोद्धार सहित अन्य मामलों की समीक्षा की।

बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलको, भवन प्रमंडल व झारखंड भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता, बीआईटी सिंदरी के निदेशक, बीबीएमकेयू के रजिस्ट्रार, धनबाद पॉलिटेक्निक एवं धनबाद आईटीआई के प्राचार्य, जिला पीएमयू के रुपेश कुमार मिश्रा, संजय झा, अशोक पटेल, धनबाद, गोविंदपुर, बलियापुर एवं झरिया के अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, कर्मचारी, अमीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...