Home झारखण्ड झामुमो युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष बनें सूरज महतो, समर्थकों में हर्ष
झारखण्डराजनीतिराज्य

झामुमो युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष बनें सूरज महतो, समर्थकों में हर्ष

Share
Share

धनबाद । झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो को बनाया गया।सूरज महतो को यह जिम्मेदारी युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई है।जिससे कार्यकर्ताओं एवं युवा समर्थकों में हर्ष है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने सूरज महतो को इसके लिए बधाई दी।
सूरज महतो ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल मेरे लिए नहीं, पूरे धनबाद जिले के युवाओं के लिए सम्मान का विषय है। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले समय में झामुमो की भूमिका धनबाद में और अधिक निर्णायक होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...