Home Aaryaa News सूचना इंडिया न्यूज चैनल का लाइव स्ट्रीमिंग अब आर्या डिजिटल ओटीटी पर
Aaryaa Newsदिल्लीराज्य

सूचना इंडिया न्यूज चैनल का लाइव स्ट्रीमिंग अब आर्या डिजिटल ओटीटी पर

Share
Share

नई दिल्ली । सूचना इंडिया न्यूज चैनल का लाइव स्ट्रीमिंग आर्या डिजिटल ओटीटी पर शुरू हो चुका हैं।सूचना इंडिया विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।यूट्यूब पर इसके 65 हजार से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।वहीं, फेसबुक एवं एक्स सहित अन्य पर भी सूचना इंडिया सक्रिय हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग होने से सूचना इंडिया न्यूज चैनल की पहुंच और भी बढ़ चुकी हैं।चूंकि,आर्या डिजिटल ओटीटी के 1 लाख से भी अधिक डाउनलोड्स हैं एवं संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से इसके उपयोगकर्ता हैं।ऐसे में आर्या डिजिटल ओटीटी के दर्शक सूचना इंडिया चैनल से भी जुड़ सकेंगे।
ज्ञात हो कि लाइव स्ट्रीमिंग सुविधा आर्या डिजिटल ओटीटी पर काफी समय से उपलब्ध हैं।इसके साथ कई चैनल पहले भी जुड़े हैं।जिनका लाइव स्ट्रीमिंग लगातार आर्या डिजिटल ओटीटी पर जारी हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि कोई भी चैनल आर्या डिजिटल ओटीटी के साथ जुड़कर अपनी पहुंच को बढ़ा सकते हैं।अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में आर्या डिजिटल ओटीटी काफी सस्ता हैं एवं इसके लाखों डाउनलोड्स व उपयोगकर्ता हैं।किसी भी चैनल के जुड़ने से निश्चित तौर पर उसके दर्शकों की संख्या में वृद्धि होगी।आर्या डिजिटल ओटीटी सभी के लिए हैं।कोई भी जुड़कर अपने चैनल को यहां लाइव प्रसारित करवा सकता हैं।
सूचना इंडिया न्यूज चैनल विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं एवं लोगों को समाचार सेवा दे रहीं हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...