Home झारखण्ड कल्याण पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्या
झारखण्डराज्य

कल्याण पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्या

Share
Share

धनबाद । मंगलवार को प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने जनता दरबार का आयोजन कर गोविंदपुर, टुंडी, निरसा, कोलाकुसमा, पांडरपाला सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में मकान खरीदने के बाद उसका कब्जा नहीं देने, राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर स्थित जमीन पर अवैध कब्जा करने, अबुआ आवास की द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं होने, तालाब के पानी निकासी को जबरन अवरुद्ध कर तालाब के पानी को प्रदूषित करने, भू-माफिया द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने, बायपास रोड पांडरपाला में नाली एवं सड़क का निर्माण करने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।

प्रभारी कल्याण पदाधिकारी ने सभी आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...