Home झारखण्ड टुंडी विधायक ने प्रदान किया एक – एक लाख रूपये का चेक
झारखण्डराज्य

टुंडी विधायक ने प्रदान किया एक – एक लाख रूपये का चेक

Share
Share

छत्तीसगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने वाले दो मजदूरों की माताओं को विधायक ने प्रदान किया एक-एक लाख रुपए का चेक

श्रम विभाग ने कराया बी.ओ.सी.डबल्यू. में निबंधन

बाहर जाने वाले मजदूरों को रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

धनबाद । छत्तीसगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने वाले तोपचांची थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पंचायत के ब्राह्मणडिहा में रहने वाले कृष्णा राय एवं डिलू राय की माता क्रमशः राधिका देवी एवं पुनकी देवी को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने एक-एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने बताया कि विगत 10 मई 2025 को तोपचांची थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पंचायत के ब्राह्मणडिहा गांव से 12 मजदूर, उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले ठेकेदार हर्षित सिंह के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के डायनासौर कंपनी में काम करने के लिए गए थे।

मजदूरों के साथ ₹600 दैनिक मजदूरी तय हुई थी। जब भुगतान का समय आया तब उन्हें ₹400 के हिसाब से मजदूरी दी गई। इसका विरोध करने पर कंपनी के सुपरवाइजर ने स्थानीय लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें खदेड़ने लगे। भागने के क्रम में कृष्णा राय एवं डिलू राय भयभीत होकर रेलवे लाइन पर दौड़ने लगे। इस क्रम में वे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई थी। जबकि दो अन्य मजदूर, अजय राय एवं विकास हेमब्रम, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद 11 जून 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर अंतर राज्य प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना के तहत मृत्यु के उपरांत मृतकों के आश्रितों को शव लाने के लिए तत्काल 50 – 50 रुपए की राशि प्रदान की गई थी।

वहीं श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों मजदूरों की माता का बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड (बी.ओ.सी.डबल्यू.) में रजिस्ट्रेशन करा दिया है। इसके तहत उन्हें बीमा के अलावा बहुत सारी सरकारी योजनाओं में वित्तीय सहायता मिलेगी।

उन्होंने जिले के वैसे सभी मजदूरों से, जो बाहर जाकर काम करते हैं, उन्हें‌ https://shramadhan.jharkhand.gov.in पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। रजिस्ट्रेशन हो जाने से किसी भी दुर्घटना या अन्य विपरीत परिस्थितियों में उन्हें योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकता है।

मौके पर टुंडी विधायक के प्रतिनिधि मदन महतो, मनोज कुमार महतो, विकास महतो, आनंद महतो, अर्जुन महतो, श्रम कार्यालय के मन्नु कुमार सिन्हा, प्रमोद प्रसाद, इंद्रजीत कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles