Home झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रेरित होकर सैकड़ों जन झामुमो में हुए शामिल
झारखण्डराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रेरित होकर सैकड़ों जन झामुमो में हुए शामिल

Share
Share

मुकेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

सूरज महतो ने मजदूरों की आवाज उठाने का दिया संदेश

धनबाद | झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को हरिकुंज अपार्टमेंट स्टील गेट स्थित झामुमो कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रेरित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। सदस्यता लेने वालों में मजदूर, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल थे।

इस मौके पर झामुमो धनबाद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज महतो भी विशेष रूप से उपस्थित होते हुए कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा –

“झारखंड में गरीबों, मजदूरों और युवाओं पर हो रहे अन्याय, विशेष रूप से आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा किए जा रहे शोषण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झामुमो का युवा मोर्चा जनसरोकार के मुद्दों को लेकर पूरी ताकत से मैदान में रहेगा और हर शोषित व्यक्ति की आवाज बनेगा।”

मुकेश कुमार सिंह को उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पट्टा और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहें –
झामुमो धनबाद जिला युवा अध्यक्ष सूरज महतो, महानगर युवा अध्यक्ष सूरज चौहान, वरिष्ठ नेता एहसान अहमद लाइन, दीपक ऋषि, मो. आफताब आलम, विशाल कुमार, राजा मुंडा, सूरज कुमार बेलदार, राम प्रताप सिंह, राज किशोर पासवान, मधु चौधरी, राहुल दास, किशोर सिंह, मुनरा दास, सुमित कुमार दास, रॉकी कुमार, मनोज कुमार दास, रामपाल कुमार, राज कुमार लाहिरी, सूरज चौहान व अन्य गणमान्य लोग।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles