Home झारखण्ड बीसीसीएल इंस्टीटूशनल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का परिणाम घोषित
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

बीसीसीएल इंस्टीटूशनल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का परिणाम घोषित

Share
Share

धनबाद । धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीसीएल इंस्टीटूशनल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का परिणाम घोषित किया गया। जिसके तहत जिला प्रशासन की टीम व बीसीसीएल की टीम को क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टूर्नामेंट का परिणाम घोषित करते हुए दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। एसएसपी प्रभात कुमार व बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक मुरली कृष्णन रमैया ने दोनों ही टीमों को ट्राफी देते हुए संयुक्त विजेता घोषित किया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। 12 लिग मैच व 2 सेमीफइनल मैच खेले गए थे। जिला प्रशासन की टीम व बीसीसीएल की टीम ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था परन्तु बारिश की वजह से फाइनल का मुकाबला रद्द कर दिया गया था।

सम्मान समारोह के दौरान एसडीपीओ आशुतोष सत्यम, डीएसपी नौशाद आलम, डीसीए की तरफ से विनय सिंह समेत अन्य खिलाडी व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles