Home झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : धनबाद जिला में 3,52,048 लाभुकों को मिला लाभ
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : धनबाद जिला में 3,52,048 लाभुकों को मिला लाभ

Share
Share

धनबाद । धनबाद जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह में 3,52,048 लाभुकों को कुल ₹88 करोड़ 01 लाख 20 हज़ार की राशि का आधार आधारित भुगतान किया गया। यह भुगतान पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया गया है जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ है।

अंचल व प्रखंडवार लाभुकों की संख्या

बाघमारा – 53226

बलियापुर – 22987

धनबाद – 42184

एग्यारकुंड – 22112

गोविंदपुर – 51709

झरिया (शहरी क्षेत्र) – 44658

कलियासोल – 20024

निरसा – 24106

पूर्वी टुंडी – 9796

पुटकी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 17762

तोपचांची – 26845

टुंडी – 16639

महत्वपूर्ण सूचना

जिन लाभुकों ने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें ताकि योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।

भौतिक सत्यापन

जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन लाभुकों का सत्यापन लंबित है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया पूरी करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles