Home मनोरंजन वेब सीरीज जूनियर जासूस की शूटिंग समाप्त, पोस्ट प्रोडक्शन शुरू
मनोरंजन

वेब सीरीज जूनियर जासूस की शूटिंग समाप्त, पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

Share
Share

मुंबई । जानू राज फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्माणाधीन व आर्या डिजिटल ओटीटी द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज जूनियर जासूस की शूटिंग समाप्त हो चुकी हैं और पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य शुरू हो चुका हैं।इस वेब सीरीज की शूटिंग हजारीबाग के खूबसूरत व मनोरम लोकेशन पर की गई हैं।जिसमें झारखंड की खूबसूरती को देखने का अवसर मिलेगा। इसमें रोमांस, एक्शन ,कॉमेडी और ड्रामा भरपूर हैं।साथ में सामाजिक संदेश भी हैं।सभी उम्र के दर्शकों के मनोरंजन के उद्देश्य से यह वेब सीरीज बनाई जा रहीं हैं।इसके निर्माता रामकिशोर सावंत हैं और इन्होंने इसमें अभिनय भी किया हैं।

मुख्य अभिनेता शीघ्रम श्रीवास्तव एवं अभिनेत्री नैना लकड़ा, प्रियांजलि प्रिया एवं लीजा वर्मा हैं।जबकि,बाल कलाकार ऋतु राज, अर्णव कुमार, जानवी सिंह, ऋतिक गुप्ता, आराध्य एवं अंशिका हैं।अन्य प्रमुख सहयोगी कलाकार प्रवीण सिंह राठौर, सुभाष कुमार, अमरकांत रॉय, मनोज कुमार पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, रोहित कुमार, दीपक झा, गुलशन कुमार मिश्रा, रामकिशोर सावंत, शशि सिन्हा, गुडरो विल्सन, प्रिंस कुमार, बबलू सिन्हा एवं अन्य हैं।


निर्देशक हंसराज लोहरा ने बताया कि यह सभी लोग एक साथ परिवार संग देख सकते हैं। जो सभी को अच्छी लगेगी।इसके साथ ही अगली वेब सीरीज का प्री – प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका हैं।इसके रिलीज के बाद तुरंत अगली वेब सीरीज पर काम शुरू हो जाएगा।


आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि झारखंड में एक अच्छी शुरुआत हुई हैं। दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला तो यहां आगे भी काम किया जा सकता हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...