Home झारखण्ड धनबाद विस के बीएलओ व सुपरवाइजरों का दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
झारखण्डराज्य

धनबाद विस के बीएलओ व सुपरवाइजरों का दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Share
Share

घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरण करने का निर्देश

धनबाद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 458 मतदान केंद्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा बीएलओ सुपरवाइजरों का दस दिवसीय प्रशिक्षण अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय) के सभागार में संपन्न हआ।

इस संबंध में धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गत 8 जुलाई से प्रशिक्षण शुरू हुआ था। दस दिवसीय प्रशिक्षण में धनबाद विधानसभा के 458 मतदान केंद्र के बूथ लेवल ऑफिसर व 48 बूथ सुपरवाइजर को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (विशेष गहन पुनरीक्षण) का प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार वर्मा, राजेश साहनी, सतीश राय, बिनोद सिंह ने दिया।

प्रशिक्षण में बीएलओ व सुपरवाइजरों को उनके कर्तव्य, घर-घर गणना, फार्म के साथ देने वाले दस्तावेजों की सूची, मतदान केंद्र का नक्शा (नजरी नक्शा) के साथ वोटर को टैग करना, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे एवं आपत्ति की अवधि, मतदाताओं के एड्रेस का मानकीकरण, बूथ लेवल एजेंट के साथ सहभागिता सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी को अपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर गणना फॉर्म वितरण करने, पूरी तरह से जाँच पड़ताल कर मतदाता का रंगीन फोटो, भरा फॉर्म हस्ताक्षर कराकर संग्रह करने, कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने तथा शून्य त्रुटि के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह धनबाद प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्ल्वी सिन्हा, नीरज कुमार, ज्योति कुमार, सेजल कुमार आदि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के हम सबके लिए प्रेरणा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : बफ्टा शादीपुर मुंगेर स्थित फिल्म स्टूडियो में भारतीय सिनेमा...

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर...

आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

धनबाद : गोनूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...