Home झारखण्ड 134वें डुरंड कप का भव्य उद्घाटन समारोह 24 जुलाई को जमशेदपुर में, खेल, संस्कृति और सैन्य शौर्य का होगा संगम
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

134वें डुरंड कप का भव्य उद्घाटन समारोह 24 जुलाई को जमशेदपुर में, खेल, संस्कृति और सैन्य शौर्य का होगा संगम

Share
Share

जमशेदपुर । देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप के 134वें संस्करण का भव्य उद्घाटन समारोह 24 जुलाई को जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, सैन्य अनुशासन और फुटबॉल उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

समारोह में शानदार फ्लाई पास्ट, स्काई डाइविंग, माइक्रोलाइट डेमो के साथ-साथ पाईका, खुकरी नृत्य, झूमर और कलरिपयट्टु जैसे पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों को रोमांचित करेगा। इस आयोजन में राज्य एवं सैन्य क्षेत्र के अनेक विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। यह उत्सवपूर्ण उद्घाटन कार्यक्रम शहर में फुटबॉल के इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की शुरुआत को यादगार बनाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles