Home झारखण्ड कतरास नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर बाघमारा विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा ज्ञापन
झारखण्डराज्य

कतरास नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर बाघमारा विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा ज्ञापन

Share
Share

जनसमस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

कतरास । कतरास नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रतिनिधि विवेक हजारी ने शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विवेक हजारी ने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर प्रस्तुत किया।जिसमें नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी के चलते कतरास क्षेत्र के नागरिकों को हो रही गंभीर समस्याओं का सिलसिलेवार उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में कुल छह बिंदुओं के माध्यम से कतरास हटिया की नाली से गंदा जल पास के तालाब में प्रवाहित होने के कारण जल प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट, पचगढ़ी बाजार और लिलोरी स्थान पार्क के पास जल-जमाव एवं दुर्गंध, रवानी बस्ती, हजारी बस्ती, लाला टोला, जरलाही बस्ती समेत अन्य बस्तियों में स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय सुरक्षा संकट, तिलाटांड़ में कचरा निपटान की अनियमितता, फॉगिंग वाहन की अनुपलब्धता से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा, और कतरास बाजार एवं पचगढ़ी बाजार में अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन जैसी समस्याओं को चिन्हित किया गया है। विवेक हजारी ने साफ शब्दों में कहा कि यह केवल प्रशासनिक उदासीनता नहीं, बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों के मूलभूत संवैधानिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन को सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि ज़मीनी हकीकत पर उतरकर ठोस कार्यवाही करनी होगी। सूर्यदेव मिश्रा ने कहा कि जनता की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं होगी। भाजपा चरणबद्ध आंदोलन को तैयार है। छात्र नेता स्वयं स्वर्ण ने कहा कि अगर प्रशासन नहीं जागा, तो जल्द की कतरास की जनता के साथ सड़क पर उतरेगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि धनबाद नगर निगम आयुक्त एवं झारखंड सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के सचिव को भी प्रेषित की गई है। इस कार्यक्रम में भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा,स्वयं स्वर्ण,गजेंद्र यादव, वाई के पाठक, मुकेश भट्ट,राजकुमार साहू,मोहित सिंह पृथ्वी चौहान, अमित रवानी, बिरु कुमार, अप्पू साव, अविनाश भदानी, बबलू मिश्रा, संजीत गिरी, अभिजीत पांडे और समेत अनेक जागरूक नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नगर निगम से जल्द से जल्द समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles