Home Breaking News Top News धर्म बदलकर सोहेल से रचाया निकाह, पति और ससुर ने किया बलात्कार
Top Newsजुर्मदिल्ली

धर्म बदलकर सोहेल से रचाया निकाह, पति और ससुर ने किया बलात्कार

Share
Share

दिल्ली में एक लड़की ने अपने पति और ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले धर्म बदलकर उसने सोहेल से शादी की थी, लेकिन अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी सोहेल से मुलाकात 3 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई ती। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने सोहेल के साथ शादी की। शादी के बाद सोहेल के अब्बा ने भी उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उसकी सास उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती है।

आजतक की खबर के अनुसार, रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था।

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग है और अपने बयान पर कायम है। इसी आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके पति सोहेल और ससुर शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिल्ली का AQI 303: स्मॉग ने फिर घेरा, क्या सांस लेना हो गया खतरनाक?

दिल्ली का AQI 303 पर ‘बहुत खराब’, स्मॉग से आनंद विहार 322,...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की गारंटी: हर फ्रंट पर जंग, रिंग रोड धुलाई से प्रदूषण पर ब्रेक!

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने प्रदूषण पर हर फ्रंट से हमला बोला।...

5.6°C पारा गिरा, AQI ‘बहुत खराब’: दिल्ली स्मॉग में डूबी, क्या GRAP स्टेज II काफी?

दिल्ली में सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 5.6°C। AQI 327 ‘बहुत खराब’,...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 IndiGo फ्लाइट्स कैंसल, 75 डिपार्चर-75 अराइवल कैंसल

दिल्ली एयरपोर्ट पर IndiGo की 150 फ्लाइट्स कैंसल: पायलट शॉर्टेज और FDTL...