Home बिहार जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा की
बिहारराज्य

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा की

Share
Share

प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध ऋणों की शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान करने का निर्देश

बेतिया । जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षात्मक की बैठक सम्पन्न हुई।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2026-26 की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकों को प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध ऋणों की शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान की प्राप्ति हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी बैंकों के प्रतिनिधि को निदेश दिया गया कि जिन आवेदको से बैंक को सम्पर्क करने में कठिनाई महसूस हो रही, उन आवेदको की सूची महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, प० चम्पारण, बेतिया को उपलब्ध कराया जाए ताकि अपने स्तर महाप्रबंधक कार्रवाई कर सकें।

जिलाधिकारी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि लक्ष्य के विरूद्ध ऋणों की शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान हेतु अपने स्तर से शाखावार समीक्षा करें।

जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 की समीक्षा के क्रम में सभी बैंकों के जिला समन्वयक/प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि शाखावार आकड़ा एकत्र कर अपने स्तर से समीक्षा करें और ऋण की स्वीकृति और भुगतान के लिए तीव्रगति से प्रगति लाने हेतु निदेर्शित करें।

जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया कि बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति और भुगतान के आँकड़ो में काफी अन्तर है। इन आँकड़ो के अन्तर सम्मान जनक होना चाहिए और साथ ही अगली समीक्षात्मक बैठक में सभी बैंकों की प्रगति सम्माजनक होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (वर्ष 2025-26):- समीक्षा के क्रम में सभी बैंकों के जिला समन्वयक / प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि स्वीकृति आवेदनों का भुगतान यथाशीघ्र निष्पादन करें और साथ ही इस योजना में तीव्रगति से ऋण स्वीकृति और भुगतान की कार्रवाई करें। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि लक्ष्य के विरूद्ध ऋणो की शतप्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान हेतु अपने स्तर से शाखावार समीक्षा करें।

इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...