Home झारखण्ड जनता दरबार : जनशिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी आम जनों की शिकायत
झारखण्डराज्य

जनता दरबार : जनशिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी आम जनों की शिकायत

Share
Share

धनबाद । जनशिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी नियाज अहमद ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के राजगंज, कतरास, नावाडीह, टुंडी, बड़ा अंबोना सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में नावाडीह में जल जमाव से निजात दिलाने, सेरेब्रल पाल्सी ऑपरेशन के लिए सहायता प्रदान कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने, जमीन मापी, खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा कर घर बनाने, छल कपट कर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने सहित अन्य मामले प्राप्त हुए।

सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।

मौके पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा, जन शिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक नंदकिशोर कुशवाहा मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

झारखंड पात्रता परीक्षा शांति से संपन्न।

धनबाद । जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित...

टंडाबाड़ी भू – धंसान पीड़ितों से मिलें रतिलाल टुडू

टंडाबाड़ी भू – धंसान मामले को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात – रतिलाल...