Home एजुकेशन संकल्प प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
एजुकेशनझारखण्डराज्य

संकल्प प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Share
Share

समर्पित शिक्षक के मार्गदर्शन में अध्ययन और अभ्यास से मिलती है सफलता – रवि कुमार निषाद

कतरास । रविवार को संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वाधान में संकल्प प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता जयदेव बनर्जी लोक अभियोजक अनुसूचित जाति जनजाति एवं विशिष्ट अतिथि रवि कुमार निषाद संस्थापक जय धरती मां फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में सफल छात्र प्रतीक कुमार यादव एवं अजय कुमार दास को विजय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लोक अभियोजक जयदेव बनर्जी ने कहा कि प्रारंभ से ही बच्चों में प्रतिभा दिखाई देने लगती है, जो आगे चलकर उपलब्धि बन जाती है। समारोह को संबोधित करते हुए जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पूर्ण और असाधारण सफलता तभी प्राप्त हो सकती है, जब छात्र पूरी लगन के साथ सही और शुद्ध पुस्तकों का मनोयोग पूर्वक समर्पित शिक्षक के मार्गदर्शन में अध्ययन और अभ्यास करें।
समारोह को संबोधित करते हुए संकल्प एजुकेशन के निदेशक ने कहा कि हम अपने किस्मत को नहीं बदल सकते हैं। परंतु हम अपनी आदत को बदल सकते हैं और अच्छी आदत हमारी किस्मत को बदल सकते हैं। पूर्ण रूप से किया गया अभ्यास कभी बेकार नहीं जाता हैं।उसका प्रतिफल हमें अवश्य प्राप्त होता है।
समारोह को जय धरती मां फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी शमशेर अली उर्फ राजू , सह संस्थापक रंजीत कुमार एवं मीडिया प्रभारी कुणाल रंजन राठौर आदि ने संबोधित किया।समारोह में मुख्य रूप से संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, शिक्षक अमित यादव, कुणाल कुमार शर्मा ,राजेश कुमार यादव ,अनीता देवी, खुशी कुमारी, सुमित कुमार पांडे, बबलू विश्वकर्मा ,खिरोधर कुमार महतो, गौरव बनर्जी, अजय कुमार, सुमन मोदी ,परमेश्वर दास, महेश कुमार ,रविकांत चौहान, सूरज सिंह, नेपाल चंद्र महतो, अमरेंद्र बाउरी आदि उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...