Home झारखण्ड विशाल महतो ने अपने जन्मदिन पर बीबीएमकेयू परिसर में किया पौधारोपण
झारखण्डराज्य

विशाल महतो ने अपने जन्मदिन पर बीबीएमकेयू परिसर में किया पौधारोपण

Share
Share

धनबाद । सोमवार को आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने अपने जन्मदिन पर बीबीएमकेयू परिसर में पौधा रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से बीबीएमकेयू की डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी मौजूद रहीं। जिन्होंने जन्मदिन की बधाई और आशीष वचन दिया।
विशाल महतो ने कहा कि आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस भी है, जो हमारे जन्मदिन को खास बनाता है। वे अपने जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष पौधारोपण करते है और लोगो को जागरूक करते है।
आज विश्वविद्यालय परिसर में झारखंड के राजकीय पेड़ साल का पौधा लगाया गया है। उन्होंने कहा झारखंड के सांस्कृतिक से जुड़े पेड़ जैसे करम और राजकीय फूल पलास का पेड़ आगे लगाएंगे।

मौके पर जिला अध्यक्ष विकास कुमार, छात्र नेता किशोर झा, कबीर यदुवंशी, सुदामा महतो, विजय महतो, आकाश शर्मा, जनार्दन प्रसाद एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...