Home झारखण्ड 48 घंटे के अंदर नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो गणेशपुर कार्यालय में देंगे धरना – सना उल्लाह (पंसस)
झारखण्डराज्य

48 घंटे के अंदर नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो गणेशपुर कार्यालय में देंगे धरना – सना उल्लाह (पंसस)

Share
Share

हथुडीह में वर्षो पूर्व सरकारी आवास तो बना लेकिन अभी तक नहीं मिला बिजली कनेक्शन

महुदा : धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत हथुडीह पंचायत के हथुडीह गांव के भूमिहीन गरीब ग्रामीणों को वर्षों पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास तो मिल गया। लेकिन बिजली विभाग के पदाधिकारी की लापरवाही के कारण इन गरीब के आवास पर अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाया है। इस संबंध में आवास लाभुकों ने बने आवास के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि कई वर्ष पूर्व आवास बन कर तैयार हो गया। उसके बाद आज तक बिजली विभाग द्वारा आवास में बिजली कनेक्शन नहीं दिया है। जिसके कारण रात्रि मे अंधेरे का फायदा उठाकर चोर सीट और अन्य सामान चोरी करके ले जाते हैं। इस संबंध में विभाग के जेई समद से बात करने पर उन्होंने बताया कि ठेकेदार को काम मिला है। लेकिन बरसात के कारण काम नहीं हो पा रहा है। बहुत जल्दी काम शुरू कर दिया जाएगा और उक्त सभी आवास में बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा।


हथुडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सना उल्लाह अंसारी ने बताया कि बिजली विभाग गणेशपुर और अन्य जगहों पर कई बार उक्त आवासों में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया जा चुका है। लेकिन बराबर आनाकानी करके पदाधिकारी टाल मटोल करते आ रहे हैं। आवेदन देने के 48 घंटा में बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया तो तो हम लोग गणेशपुर कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग के प्रबंधक की होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...