Home मध्य प्रदेश नाला चोरी की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे SDM कार्यालय, जलभराव से परेशान
मध्य प्रदेशराज्य

नाला चोरी की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे SDM कार्यालय, जलभराव से परेशान

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिले के बमीठा गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां सैकड़ों ग्रामीण राजनगर तहसील स्थित SDM कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में कुछ साल पहले एक नाला था, जिससे पूरे गांव का पानी निकलता था, लेकिन अब कुछ दबंगों ने उस नाले पर अवैध रूप से घर बना लिया है, जिससे नाला ‘गायब’ हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाला बंद होने के कारण पूरे गांव में पानी भर जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर शिकायत दर्ज कराने SDM कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...