Home मध्य प्रदेश ग्राम पंचायतों में आरक्षित गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन
मध्य प्रदेशराज्य

ग्राम पंचायतों में आरक्षित गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर के सर्व हिंदू समाज ने ग्राम पंचायतों में आरक्षित गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं जाने को लेकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर प्रतिनिधि अखिल राठौर को ज्ञापन सौंपा। गौ रक्षा समिति से जुड़े शैलेन्द्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व प्रबंधन के तहत प्रदेश में प्रत्येक हल्का पटवारी में गौचर भूमि निर्धारित है।परंतु इसके बावजूद गौ वंश सड़कों पर भूखा घूम रहा है। जिससे आए दिन गौ वंश की जनहानि हो रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिले की ग्राम पंचायतों में आरक्षित गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाता तो हम सभी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...