Home मध्य प्रदेश बस्ती उजाड़ने के भय से ग्रामीणों ने अधिकारी को दिया आवेदन
मध्य प्रदेशराज्य

बस्ती उजाड़ने के भय से ग्रामीणों ने अधिकारी को दिया आवेदन

Share
Share

शिवपुरी (म.प्र)। शिवपुरी जिले के बैराड़ के रहने वाले सैंकड़ो लोगों ने कलेक्ट्रेट में आकर कलेक्टर को आवेदन दिया। क्योंकि बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों तीन वार्डो के निवासी भय के माहौल में जी रहे हैं। कालामढ़-बरोद रोड स्थित जमीन पर बसे इन लोगों को आशंका है कि उनकी बस्ती को उजाड़ा जा सकता है। हाल ही में उद्योग विभाग की टीम ने सीमांकन के लिए इस क्षेत्र का सर्वे किया हैं।जिसके बाद लोगों में चिंता और बढ़ गई हैं।क्योंकि उद्योग विभाग द्वारा लगातार दो बार बस्ती के अन्दर पक्के घरों व मकानों के क्षेत्र में सर्वे एवं नाम तौल की जा चुकी है। सर्वे करने वालो ने बताया कि यह भूमि उद्योग विभाग की है।जिसमें से सभी बस्ती वालों को हटाया जायेगा। इस कारण से बस्ती के लोगों में उनके घर चले जाने का डर व्याप्त है। यदि उस क्षेत्र से बस्ती को हटाया जाता है तो हजारो गरीब लोग बेघर हो जायेगे और ना ही इनके पास रहने की दूसरी जगह भी नहीं है।इसी को लेकर सैंकड़ों लोगो ने एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट में आकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।इसके बाद भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...