Home Breaking News Top News ड्रग्स केस : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने भेजा नोटिस
Top Newsमहाराष्ट्र

ड्रग्स केस : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने भेजा नोटिस

Share
Share

महाराष्ट्र। ड्रग्स केस की जांच को लेकर एनसीबी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को नोटिस भेजा है। समीर खान को NCB ने पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है।

बता दें कि नवाब नवाब मलिक की बेटी निलोफर की शादी समीर खान के साथ हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में 200 किलो ड्रग जब्त करने के मामले में समीर खान को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों का कहना है कि ड्रग्स पैडलर करन सजनानी और समीर खान के बीच 20 हजार रुपये की लेनदेन हुई थी। एनसीबी को यह आशंका है कि इस पैसे का इस्तेमाल ड्रग्स की खरीद के लिए किया गया है। इसी मामले की जांच के लिए व पूछताछ के लिए एनसीबी ने समीर खान को नोटिस भेजा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...