Home झारखण्ड भाजपा कतरास मंडल ने किया तिरंगा यात्रा कार्यशाला का आयोजन
झारखण्डराज्य

भाजपा कतरास मंडल ने किया तिरंगा यात्रा कार्यशाला का आयोजन

Share
Share

कतरास । बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने किया।पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बता दें कि 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगी।जिसमें सभी को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निवेदन किया गया।

सभी मंडलों को इस भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्रहित में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए निकाली जाएगी।जिसमें सभी मंडल से लेकर एक एक गांवों के लोगों तक इस अभियान की रूपरेखा की जानकारी पहुंचाने का निवेदन किया।

तिरंगा यात्रा के निमित्त प्रकाश डालते हुए बाघमारा विधायक ने इस यात्रा का उद्देश्य बताया।

  • राष्ट्रभक्ति की भावना : तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाना है।
  • चौक चौराहे पर लगे प्रतिमा को साफ़ सफ़ाई करें, हर घर तिरंगा लगाएं।
  • सेना के प्रति सम्मान : यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए आयोजित करना हैं।
  • एकता और अखंडता : तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए भी आयोजित की जानी हैं।

तदोपरांत बाघमारा विधायक ने इस यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष , मंत्री, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष,किसान मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक व सह संयोजक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता को शामिल होने हेतू निवेदन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से धनबाद जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, राजेश स्वर्णकर, बबलू बनर्जी, मुकेश झा, कंचन चौरसिया, श्याम किशोर , कुंदन सिंह, सरोज विश्वकर्मा, बलवीर सिंह, रघु हजारी, रामकुमार साहू, विनय पासवान, भरत शर्मा, उषा पटवा, पंकज सिंह, पंकज गुप्ता, शंभू दास, आनंद यादव, अशोक उड़ाव, चंदन चौहान, चंदन यादव, नितेश सिंह, बबलू मिश्रा, अनिल हरि, रविंद्र विजन, भागीरथ महतो, जानकी देवी, सुभाष रजवार, आरती पासवान, कांति देवी, आशीष चटर्जी, आदि सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...