Home मध्य प्रदेश राखी बांध कर लौट रहे दम्पत्ति को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर
मध्य प्रदेशराज्य

राखी बांध कर लौट रहे दम्पत्ति को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर

Share
Share

इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत, पति – बेटी घायल

छतरपुर (म.प्र) । छतरपुर जिला के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम फुलारी के पास बाइक में सामने से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और 6 में की बेटी सवार थी। तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से महाराजपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनका इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में लाते समय महिला की मौत हो गई। वहीं पति और बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मायके से राखी बांधकर पति और बेटी के साथ बाइक से घर आ रही थी। तभी एंबुलेंस ने तीनों को टक्कर मार दी।वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामप्यारी कुशवाहा (25) निवासी घेरापुरवा की रहने वाली है। वह मायके टटम भाईयों को रक्षाबंधन पर राखी बांधने गई थी।वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई,जबकि उनके पति मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।पति-पत्नी राखी बांधने टटम गए थे और वहां से लौटते समय रविवार को फुलारी के पास सामने से आ रही एम्बुलेंस से टक्कर हो गई। तीनों घायलों को महाराजपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया रास्ते में रहते समय महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त उनके साथ 6 माह की बच्ची भी थी, जो फिलहाल सुरक्षित है।
घटना के बाद घायल मुकेश को और मृतका के शव को वही एम्बुलेंस जिला अस्पताल लेकर आई। बताया गया कि मृतका के दो बेटियां हैं,जिनमें से एक की उम्र 6 माह है। 4 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles