Home क्राईम बिजली विभाग की लापरवाही, जर्जर तार की चपेट में आने से युवक की मौत
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

बिजली विभाग की लापरवाही, जर्जर तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Share
Share

बौआ कला : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई।मामला ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के सेफ होम सोसाइटी सोरीटांड़ का हैं।स्वतंत्रता दिवस के दिन यह दुःखद घटना घटित हुई।जिससे आस – पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

बता दें कि तोपचांची थाना क्षेत्र के लोकबाद निवासी मो. सज्जाद अंसारी डस्ट लोड हाइवा में खलासी के रूप में ड्राइवर के साथ आ रहे थे।इसी क्रम में हाइवा सेफ होम्स सोसाइटी सोरीटांड़ पहुंचने पर युवक जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।युवक की उम्र लगभग 27 वर्ष थी और वह विवाहित था।उसका एक पुत्र भी हैं,जिसकी उम्र लगभग 2 साल हैं।वहीं इसकी पत्नी गर्भवती हैं।युवक दो भाइयों में बड़ा था और वृद्ध माता – पिता,पत्नी,बच्चों और भाई का एकमात्र सहारा था।


घटना की सुचना पर ईस्ट बसुरिया ओपी (कतरास) एवं तेतुलमारी थाना पुलिस पहुंची।जबकि, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिप सदस्य मो. इसराफ़िल, पूर्व मुखिया मो. आजाद, मुखिया भीम लाल रजक, मुखिया मो. शहाबुद्दीन एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक भी पहुंच घटना की जानकारी ली एवं मुआवजा के लिए सहयोग किया।बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू भी इस दौरान पहुंचे एवं परिजनों से मिलकर जानकारी ली।


घटना से बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश हैं।ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर बिजली तार को लेकर पूर्व में भी विभाग को अवगत कराया गया था। जिप सदस्य मो. इसराफ़ील के द्वारा लिखित भी दिया गया था।वहीं क्षेत्र का भ्रमण करवा कर जर्जर स्थिति से रुबरु भी कराया गया था।लेकिन,बावजूद इसके कोई कार्रवाई बिजली विभाग की ओर से नहीं हुई।मुखिया भीम लाल रजक ने बताया कि जर्जर तार की समस्या लगभग संपूर्ण पंचायत में हैं।वहीं पेड़ पौधों की कटाई कर साफ सफाई भी जरूरी हैं।जबकि,दिन में बिजली की आपूर्ति भी ग्रामीणों को सही से नहीं मिलती हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...