Home Aaryaa News वीरों के त्याग और बलिदान से मिली हैं हमें आजादी – दुर्गेश सिंह
Aaryaa Newsमनोरंजन

वीरों के त्याग और बलिदान से मिली हैं हमें आजादी – दुर्गेश सिंह

Share
Share

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

नई दिल्ली : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नोएडा नई दिल्ली स्थित कार्यालय में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।वहीं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कंपनी की ओर से समस्त देशवासियों, प्रशंसकों एवं दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि वीरों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली हैं। इसके महत्व को हमें समझने की जरूरत हैं।लगभग 200 सालों के बाद अंग्रेजी हुकूमत से हमें आजादी मिली।जिसके लिए हम उन सभी वीर क्रांतिकारियों के आभारी हैं,जिनके त्याग और बलिदान से स्वतंत्र भारत में जीने का सौभाग्य मिला हैं। राष्ट्र के प्रति देशभक्ति प्रतिदिन होना चाहिए और सदैव हमें उन वीरों को याद करना चाहिए।जिनके संघर्षों के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में हैं।
आगे उन्होंने कहा कि देशभक्ति के प्रति आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के आर्या डिजिटल ओटीटी के द्वारा भी लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।कई देशभक्ति फिल्में, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो ओटीटी पर हैं।जो दर्शकों में राष्ट्र भक्ति को जागृत करने का कार्य करती हैं।फिल्मों से केवल मनोरंजन ही नहीं,बल्कि संदेश भी मिलती हैं।विभिन्न भाषाओं में लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट ओटीटी पर उपलब्ध हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...