Home राष्ट्रीय न्यूज एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया
राष्ट्रीय न्यूजदिल्लीराज्य

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

Share
Share

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाने की परिकल्पना के अनुरूप, एनएचएआई ने 15 अगस्त 2025 से देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर ‘फास्टैग वार्षिक पास’ की सुविधा सफलतापूर्वक लागू कर दी है।

वार्षिक पास की सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों को खूब पसंद आ रही है। लागू होने के पहले दिन, शाम 7 बजे तक, लगभग 1.4 लाख उपयोगकर्ताओं ने वार्षिक पास खरीदे और उन्हें सक्रिय किया, और टोल प्लाजा पर लगभग 1.39 लाख लेन-देन दर्ज किए गए। किसी भी समय लगभग 20,000-25,000 उपयोगकर्ता राजमार्गयात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं और वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को टोल शुल्क की जीरो कटौती के लिए एसएमएस संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

पास उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए, प्रत्येक टोल प्लाजा पर एनएचएआई अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एनएचएआई विभिन्न माध्यमों से पास उपयोगकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर रहा है। साथ ही, पास उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए, 1033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन को 100 से अधिक कर्मियों को जोड़कर और भी मजबूत किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों के लिए एक निर्बाध और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग वार्षिक पास एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। यह फास्टैग वार्षिक पास सभी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू है जिनके पास एक वैध फास्टैग है और यह राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम में क्रांति ला दी है। वार्षिक पास सुविधा की शुरुआत न केवल फास्टैग उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाएगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्राओं को और भी किफायती और सहज बनाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...