Home बिहार क्या भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े करेंगी राजनीति में एंट्री?
बिहारराजनीतिराज्य

क्या भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े करेंगी राजनीति में एंट्री?

Share
Share

पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की औपचारिक भेंट, पीएम मोदी को बता चुकीं हैं पसंदीदा नेता

पटना : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री पाखी हेगड़े जहाँ करोड़ों दिलों पर राज करती हैं, वहीं समाज सेवा में भी हमेशा तत्पर रहती हैं। चुनाव प्रचार में भी वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। ऐसे में पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी से आज औपचारिक मुलाकात की हैं, जिसके बाद उनके राजनीति में एंट्री की अटकलें काफी तेज हो गई हैं।
बता दें कि इन दिनों आगामी चुनाव की वजह से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राजनीतिक पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अधिकतर भोजपुरी सेलेब्स बीजेपी में हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करने की चर्चा जोरों पर होने लगी है।

गौरतलब है कि पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा है कि

‘आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला !’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयो का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ! धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी’।

पाखी हेगड़े की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि वह राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। कई फैंस ने तो सवाल भी किया है कि क्या वह बीजेपी में शामिल हो रही हैं? हालांकि, उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन अगर बिहार चुनाव से पहले ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में यह बड़ा टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है। क्योंकि पाखी हेगड़े भोजपुरी का बड़ा नाम हैं और यूपी से लेकर बिहार तक में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी दर्शकों के बीच वह एक दशक से ज्यादा समय से कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि पाखी हेगड़े ने सिल्वर जुबली ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फ़िल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थीं। तब से लेकर अब तक अनगिनत सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी, गुजराती, मराठी सहित साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। वे फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ समाजसेवा में भी भरपूर समय देती हैं। वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहती हैं। वह बिहार को अपना कर्मभूमि मानती हैं। इसलिए अकसर वह पटना, बिहार का दौरा करती रहती हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...