Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा

Share
Share

धनबाद । मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना, मासिक प्रगति की अद्यतन प्रतिवेदन, पंचायतों में ज्ञान केंद्र की अद्यतन प्रतिवेदन, पंचायत सचिवालय की अद्यतन प्रतिवेदन, स्थापना अंतर्गत स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों से संबंधित मामले समेत अन्य मामले की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला के सभी पंचायत भवनों में बिजली, पानी, शौचालय, पर्याप्त फर्नीचर, पूरे परिसर में रौशनी की व्यवस्था, दुरुस्त दरवाजे एवं खिड़की, वायरिंग , रंग रोगन, आदि सभी सुचारू रूप से सुदृढ़ करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ हीं उन्होंने सभी पंचायत भवनों का नो कॉस्ट-लॉ कॉस्ट असेसमेंट करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायत को आइडियल पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य रख कर असेसमेंट करें, जिसमें सुंदर भवन हो, परिसर का बाउंड्री वॉल हो, वेटिंग एरिया हो, परिसर में साफ सफाई हो, सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने सभी कहा की जो भी पंचायत सचिव अपने – अपने पंचायत भवन में ही बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नही कराते हैं, उनका वेतन रोकते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड के विद्यालय, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं संचालित योजनाओं का निरीक्षण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...