Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर में आप नेता की मौत, पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

गोरखपुर में आप नेता की मौत, पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता

Share
Share

गोरखपुर : गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल में आप (आम आदमी पार्टी) के नेता की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इलाज में लापरवाही का आरोप लागाते हूऐ परिजनो और आप (आम आदमी पार्टी) के सैकड़ों नेताओ ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख अस्पताल वालो को पुलिस बल बुलानी पड़ी। जहां नेताओ और पुलिस के बीच झड़प हो गयी।

मौत के बाद दोपहर करीब 1 बजे इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग हंगामा करने लगे।

इस दौरान हंगामा देख पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी,जहां भीड़ और पुलिस फोर्स के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई।पुलिस मामला शांत कराने के लिए लोगों को समझाती रही,नहीं माने तो शव कब्जे में लेकर उसे एम्बुलेंस में पोस्टमॉर्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजने लगी।
तब सैकड़ों की भीड़ और पुलिस के बीच धक्का मुक्की होने लगी।इस दौरान गोरखनाथ इंस्पेक्टर शशिभूषण राय के सिर पर चोट गई।जिससे वह घायल हो गए।पुलिस ने बल का प्रयोग करके शव बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


गोरखनाथ क्षेत्र में रामपुर नयागांव निवासी कुंजबिहारी निषाद बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी थे।बताया जा रहा है कि वे वार्ड नंबर 14 राजेंद्र प्रसाद नगर से आम आदमी पार्टी से पार्षद का चुनाव भी लड़े थे।मुहल्ले में ही अभिषेक पांडेय के घर निर्माण कार्य चल रहा था,जिसमे कुंजबिहारी ने बालू, गिट्टी गिराया था।

23 अगस्त को शाम के समय कुंजबिहारी अपने साले के साथ अभिषेक के घर पर बकाया 50 हजार रुपये मांगने गए थे।इस दौरान अभिषेक अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर कुंजबिहारी और उनके साले पर हमला बोल दिया।
रॉड,पटरा और हथियार से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।इसमें कुंजबिहारी और उनका साला दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल कुंजबिहारी की ओर से दी गई तहरीर में गोरखनाथ थाने की पुलिस ने अभिषेक पांडेय,हिमाचल पांडेय और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...