Home झारखण्ड रास्ता विवाद को लेकर ग्रामीणों की मांगों पर हुई वार्ता, सहमति बनी
झारखण्डराज्य

रास्ता विवाद को लेकर ग्रामीणों की मांगों पर हुई वार्ता, सहमति बनी

Share
Share

धनबाद : आठ लेन के नजदीक बौआ कला मौजा अंतर्गत निर्माणाधीन तथाकथित सोसाइटी के रास्ता विवाद को लेकर मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक की उपस्थिति में ग्रामीण और सोसाइटी प्रबंधक के बीच वार्ता हुई।ग्रामीणों की सभी मांगों को प्रबंधन की ओर से लिखित प्रक्रिया भी किया गया एवं आश्वस्त किया कि भविष्य में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।साथ ही ग्रामीणों से भी अनुरोध किया कि वे सोसाइटी के कार्य में सहयोग करें।प्रबंधन यथासंभव सड़क की सुविधा मुहैया करेंगे एवं रास्ते के बीच में कहीं भी कोई रुकावट नहीं होगी।
मौके पर टेकलाल महतो, सरफुद्दीन मियां, नुनुलाल साव, बिनोद महतो, गंगाधर कुंभकार, नंदकिशोर कुम्हार , रवि राज प्रसाद, प्रकाश रवानी, मो. नसीम, अल्ताफ रजा, संतोष कुम्हार, राजेंद्र महतो, शिव कुमार महतो, अरुण कुम्हार, महेश कुमार महतो, जयंत साव, कालीचरण साव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles