Home झारखण्ड प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेला में श्यामडीह कतरास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
झारखण्डराज्य

प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेला में श्यामडीह कतरास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Share
Share

कतरास : विद्या विकास समिति झारखण्ड के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन दिवसीय ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें सम्मिलित होने हेतु झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से 46 विद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में अपने विद्यालय से विद्यालय एवं संकुल स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर कुल 29 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। डॉ० संजय कुमार एवं अन्य विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में श्यामडीह के छात्र – छात्राओं ने अपना परचम लहराते हुए प्रदेश में सर्वाधिक 08 (स्वर्ण पदक) प्रथम, 03 (रजत) द्वितीय एवं 01 (कांस्य) तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार, उप प्राचार्या श्रेया सरकार ने उक्त छात्र – छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय ग्रेडिंग के अनुसार पूरे प्रदेश में अपना विद्यालय 46 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।

ज्ञातव्य हो कि अपने विद्यालय के प्रदेश स्तरीय पुरस्कृत 13 छात्रा छात्राएं 23 सितम्बर से 25 सितंबर को आयोजित क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला फारबिसगंज पूर्णिया (बिहार) में सम्मिलित होने हेतु जाएँगे।

छात्र – छात्राओं की उपलब्धियों से अभिभूत होकर विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप खेमका, सचिव विक्रम राजगढ़िया एवं अन्य पदाधिकारियों ने छात्र – छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles