Home झारखण्ड करमा परब व्रतियों को साड़ी वितरण
झारखण्डराज्य

करमा परब व्रतियों को साड़ी वितरण

Share
Share

ईस्ट बसुरिया : धारजोरी बस्ती के करमा परब व्रतियों को झारखंड आवास बोर्ड के सदस्य एवं झामुमो के पूर्व धनबाद जिला सचिव पवन महतो और पूर्व जिप सदस्य नुनीबाला देवी ने साड़ी का वितरण किया। उन्होंने संयुक्त रूप से करमा परब की बधाई दी एवं इसके महत्व को बताया। इससे व्रतियों में हर्ष हैं।पवन महतो ने कहा कि ये पर्व त्यौहार ही अपनी संस्कृति और पहचान हैं। जिसे हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आगे बढ़ा रही हैं।जिसे नई पीढ़ी भी ग्रहण कर रहीं हैं।जिससे एक नव जागृति आएगी एवं यह परंपरा हमारी पहचान बरकरार रहेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles