Home Breaking News Top News रोहिणी की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला समेत फायर फाइटर घायल
Top Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

रोहिणी की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला समेत फायर फाइटर घायल

Share
Share

दिल्ली के रोहीणी इलाके में एक छह मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में एक महिला और अग्निशमन विभाग का फायर फाइटर घायल हो गया। हालांकि इस दौरान अन्य पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Delhi: Fire breaks out on third floor of Rohini court | Cities News,The  Indian Express

घटना स्थल पर मौजूद दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर एक स्टोर में लगी थी, जहां एक गोदाम था। आगे अतुल गर्ग ने कहा कि जब अग्निशमन विभाग ने सुबह 5.35 बजे मदद के लिए फोन आने के बाद मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए। जब वे यहां पहुंचे  तो उन्हें छह लोग जलती हुई इमारत की छत पर फंसे मिले।

Delhi Fire Service - Wikipedia

इतना ही नहीं गर्ग ने कहा -“हमने उन्हें बचाया, लेकिन इस दौरान एक महिला के हाथ और पैर में मामूली चोट पहुंची जिसके बाद महिला को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन में, फायर फाइटर सुनील ने भी अपने पैर में चोटों का सामना किया”। बता दें, इमारत में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास।

ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ – मुखिया धनबाद ।...

अवैध खनन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन।

धनबाद । आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो के नेतृत्व में...

समय से पूर्व सेवानिवृत मामले में वार्ता के बाद बीसीसीएल कर्मी का बंदी समाप्त।

धनबाद । ब्लॉक IV कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो...

पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

धनबाद में “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण...