Home क्राईम बठिंडा के बीड़ तलाब बस्ती में हमलावरों द्वारा घर पर हमला
क्राईमजुर्मपंजाबराज्य

बठिंडा के बीड़ तलाब बस्ती में हमलावरों द्वारा घर पर हमला

Share
Share

ईंटों, पत्थरों और धारदार हथियारों से किया हमला

निर्भय हमलावरों का हमला वीडियो में आया सामने

जल्द ही दोषियों को किया जाएगा गिरफ्तार

बठिंडा (पंजाब) : पिछले दिनों बठिंडा के बीड़ क्लब बस्ती में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों द्वारा घर में मौजूद परिवार पर ईंटों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला करने की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

जिसको लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इस संबंध में डीएसपी रूरल हरजीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वीडियो बठिंडा जिले के बीड़ तलाब बस्ती की है, जहाँ आधा दर्जन से अधिक हमलावरों द्वारा घर पर हमला किया गया।

इस संबंध में थाना सदर में हैप्पी सिंह निवासी मुक़्तसर साहिब द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी पत्नी बीड़ तलाब बस्ती की रहने वाली है, जिसे बीड़ तलाब बस्ती के एक व्यक्ति द्वारा फोन करके परेशान किया जा रहा था। इसी को लेकर वह अपने ससुराल आया हुआ था।

डीएसपी हरजीत सिंह द्वारा बताया गया कि इस मामले में तीन व्यक्तियों कांसी सिंह, छिंदरपाल सिंह और सतनाम सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पाँच से छह अज्ञात व्यक्तियों की पहचान हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता : हरमिंदर सिंह अविनाश (बठिंडा, पंजाब)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...