Home पंजाब गणपति बप्पा मोरया – जयकारों के साथ गूंजा बठिंडा
पंजाबराज्य

गणपति बप्पा मोरया – जयकारों के साथ गूंजा बठिंडा

Share
Share

श्रद्धालुओं द्वारा सड़कों पर भजन बजाकर किया जा रहा गुणगान, गणपति विसर्जन के मौके पर युवाओं में दिखा भारी उत्साह

बठिंडा (पंजाब) : बेशक गणपति चतुर्थी की पूजा और विसर्जन पहले केवल महाराष्ट्र में मनाया जाता था, लेकिन अब यह त्योहार पंजाब में भी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाने लगा है। ये तस्वीरें बठिंडा शहर की हैं, जहाँ शहर के हर कोने से लोग गणपति पूजन के बाद आज विसर्जन दिवस के मौके पर सरहिंद नहर तक नाचते-गाते पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर श्रद्धालुओं से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि यह त्योहार पहले वे नहीं मनाते थे, लेकिन अब पंजाब में भी यह उत्सव बड़े जोश और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पहले जब महाराष्ट्र के परिवार विसर्जन करते थे, तो हम उनके साथ शामिल होते थे। लेकिन अब हम भी हर साल गणपति पूजन के बाद खुद ही विसर्जन करते हैं और हमें खुशी है कि हम अपने जीवन के इन पलों को श्रद्धा से एक-दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं।

इस मौके पर कई श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाखुश नजर आए क्योंकि एक ओर जहाँ पंजाब में बाढ़ आई हुई है, वहीं दूसरी ओर बठिंडा की सरहिंद नहर शहर में सूखी नजर आ रही है। श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन की ओर से न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और न ही विसर्जन के लिए पानी की कोई व्यवस्था दिख रही है।

दूसरी ओर, श्रद्धालुओं ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई कि हम खुद पानी को प्रदूषित कर रहे हैं और लोगों से अपील की कि इस मौके पर मूर्ति के अलावा कोई अन्य वस्तु जल में प्रवाहित न करें, जिससे हमारे गांव का पानी प्रदूषित न हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...