Home Breaking News Top News उत्तराखंड : गाइडलाइन जारी, कार्बेट पार्क में अब मोबाइल नहीं ले सकेंगे गाइड और जिप्सी चालक
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड : गाइडलाइन जारी, कार्बेट पार्क में अब मोबाइल नहीं ले सकेंगे गाइड और जिप्सी चालक

Share
Share

नैनीतील। कार्बेट पार्क में अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है।

पार्क अधिकारियों ने बताया कि सफारी के दौरान गाइड और जिप्सी चालक अक्सर मोबाइल पर बात करते हुए मिलते थे तथा जंगली जानवरों की फ़ोटो ग्राफी भी करते थे। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई बार कुछ जिप्सी चालक पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही घुमाकर बाहर ले आते हैं। अब पर्यटक के लिखित अनुरोध पर ही जिप्सी को तय समय से पहले बाहर आने की अनुमति दी जाएगी। वहीं पर्यटक सिर्फ पीने के पानी की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे और पानी की खाली बोतल को बाहर लाना होगा।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन रमाकांत तिवारी ने बताया कार्बेट प्रशासन और एनटी आईसी की तरफ से गाइड जारी की है। क्योंकि जिप्सी चालक एव गाइडों के द्वारा पर्यटकों को जंगली जानवरों के करीब ले जाकर फ़ोटो ग्राफी कर रहे थे। सरकार की गाइड लाइन जिसमें बताया गया है कि जानवरों को 500 मीटर की दूरी से ही देखा जा सकता है का पालन नही कर रहे थे। पार्क वार्डन ने बताया कि कोई भी जिप्सी चालक इस गाइड का उल्लंघन करते पाया गया उस जिप्सी का परमिट रद्द कर दिया जायेगा और गाइड पर भी उचित कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट – उधम सिंह राठौर

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...